इकौना: सीएचसी इकौना में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की मांग को लेकर इकौना मे छठवे दिन भी आम आदमी पार्टी की भूख हड़ताल जारी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना मे अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के द्वारा मांग की, लेकिन मांग पूरी न होने पर आप के कार्यकर्ता छठवे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वहीं इस बीच उन्हें बरसात मे होने वाली समस्या का सामना भी करना पड़ रहा, वहीं इस बीच दो बार आप जिला प्रभारी की तबीयत भी बिगड़ चुकी है जिनका इलाज किया गया।