इकौना: मैरिया पुलिया के पास से दहेज हत्या का एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गिलौला पुलिस ने मैरिया पुलिया के पास से दहेज हत्या के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दरअसल गिरफ्तार आरोपी का नाम अनिल मोर्य पुत्र बिंदेश्वरी मौर्य है, जो महोरी दाखिला बागवानी थाना गिलौला का निवासी है। वहीं गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।