इकौना: इकौना बस अड्डे से घुमंतू नट बिरादरी के सात बच्चे गायब, बहराइच टैक्सी स्टैंड से मिले चार बच्चे व तीन की तलाश जारी
घुमंतू नट बिरादरी के 7 बच्चे रविवार को भीख मांगने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वह अचानक गायब हो गए वहीं रात तक भी सभी घर नहीं लौटे तो परिजनों ने रात मे ही पुलिस को सूचना दी, आखिरकार पूरी रात पुलिस बच्चों को खोजती रही, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा। वहीं आज सोमवार को बहराइच टैक्सी स्टैंड से चार बच्चों को बरामद कर लिया गया, जबकि तीन की तलाश जारी है।