इकौना: काम में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत आकारा के 3 व रघुनाथपुर के 1 सफाई कर्मी को किया गया निलंबित
सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी न्याय पंचायतवार टीम गठित कर रोस्टर के अनुसार लगायी गयी है।वहीं कर्मचारियों को अपने क्षेत्र में रहकर फॉगिंग, ब्लीचिंग एवं साफ-सफाई करने के निर्देश दिये गये है। वही काम में लापरवाही बरतने वाले चार सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।जबकि गिलौला के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को लापरवाही बरतने पर चेतावनी दी गई।