इकौना: मिश्री पुरवा से एक अभियुक्त गिरफ्तार, लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन के दौरान हमला करने का था आरोप
लोकसेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन के दौरान हमला करने पर एक अभियुक्त रमेश कुमार शुक्ला को गिरफ्तार किया गया। दरअसल एम्बुलेन्स के पायलट व ई0एम0टी को गाली दिया गया व हथौडे से एम्बुलेन्स का शीशा तोड दिया गया तथा धमकी देते हुए मारने के लिए दौडा लिया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था, वहीं आरोपी आज गिरफ्तार किया गया।