टाटीझरिया: टाटीझरिया एफपीओ में अंगूठे के निशान का महीनों से इंतजार, किसान केंद्र से वापस ढो रहे अपना धान
टाटीझरिया एफपीओ में अंगूठे के निशान का महीनों इंतजार, अब मायूस किसान केंद्र से वापस ढो रहे अपना धान। पोर्टल और अंगूठे के फेर में फंसे रहे किसान; जनवरी से मई बीत गया, पर अब तक नहीं आया उनका नंबर। सरकार के दावों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई कितनी गहरी है, इसकी बानगी टाटीझरिया के झारखंड एफपीओ धान अधिप्राप्ति केंद्र पर देखने को मिल रही है।