पटना ग्रामीण: पीरबहोर थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, पाँच स्कूटी और एक बाइक बरामद
पीरबहोर थाना क्षेत्र से बाइक और स्कूटी चोरी की घटना के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जबकि 2 विधि विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। वहीं छापेमारी के दौरान पांच स्कूटी और एक बाइक भी बरामद की गई है। गुरुवार शाम 7:30 बजे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से एसडीपीओ 1 नगर पटना राजेश रंजन ने दी है।