सिरसागंज: बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड घोटाले में बड़ा एक्शन, अरांव पुलिस ने तीन बैंककर्मियों को किया गिरफ्तार, आभूषण बरामद
फिरोजाबाद के थाना अरांव क्षेत्र के गांव भारौल स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में ग्राहकों के गोल्ड पैकेट्स के गबन मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अरांव पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर वांछित तीन बैंककर्मियों को घिरोर बाईपास तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।