माखन नगर: गनेरा से तिलकसिंदूर धाम तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, विधायक ने किया श्रद्धालुओं का स्वागत
Makhan Nagar, Hoshangabad | Aug 23, 2026
गनेरा से तिलकसिंदूर धाम तक आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह रविवार को शामिल हुए। इस पावन आयोजन में पहुंचकर विधायक ने कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत और अभिनंदन किया। भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से ओतप्रोत कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साह एवं श्रद्धा के साथ शामिल हुए।