सहारनपुर: कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की दो होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद
कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की दो होंडा एक्टिवा स्कूटी गुरुवार दोपहर 2:00 बजे बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को ढमोला पुल के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। उसकी पहचान सत्यम पांचाल पुत्र अरविंद कुमार निवासी न्यू गोपाल नगर, नुमाइश कैंप, सहारनपुर के रूप में हुई है।