बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसा खेड़ा में कलयुगी मां ने बेटी को छत से नीचे फेंका, जिससे हुई मौत
सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसा खेड़ा में एक कलयुगी मां ने अपनी ढाई वर्षीय बच्ची को छत से नीचे फेंक दिया। बताया जा रहा है की बच्ची आशिकी में दीवार बन रही थी। जिसके चलते मां ने बच्ची को सबसे नीचे फेंक दिया और हादसा बता दिया। सीसीटीवी फुटेज जाने के बाद हकीकत का पता चला। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।