बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मॉडर्न विलेज में दबंगों ने बिल्डर के घर पर किया हमला और फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज
थाना भोजीपुरा क्षेत्र के मॉडर्न विलेज में दबंगों ने बिल्डर के घर पर हमला और की फायरिंग।पुलिस ने रिपोर्ट की दर्ज।राकेश शर्मा ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया की उनके घर के बाहर कुछ दबंग आए और तोड़फोड़ शुरु कर दी और फायरिंग भी की वही आरोप है कि गेट खोलने गए राकेश शर्मा के साले का भी मोबाइल फोन छीन कर तोड़ दिया गया।