भदेसर: भालुंडी स्कूल में पौधारोपण के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, थाना प्रभारी ने छात्रों को ऑनलाइन ठगी से किया जागरूक
शैलेंद्र जैन ने शुक्रवार शाम 7 बजे बताया कि भदेसर पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भालुंडी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और डिजिटल तकनीक के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्कूल परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया, जहां शिक्षकों और विद्यार्थि