तिरोड़ी: हैदराबाद से दो दिन पहले लौटे 24 वर्षीय युवक ने गोरेघाट के जंगल में फांसी लगाकर दी जान, कारण अज्ञात
तिरोड़ी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोरेघाट के अंतर्गत आने वाले ग्राम भोंडकी के एक 24 वर्षीय युवक ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुरेंद्र पिता सुनील सोनगढ़े के रूप में हुई है। जिसने गोरेघाट भाग 2 के जंगल में फांसी लगाई। सुरेंद्र हैदराबाद में पेंटिंग-पुताई का काम करता था और दो दिन पहले ही अपने गृह ग्राम आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट