# **प्रेस विज्ञप्ति**
## **त्योहारों से पहले मिलावटी मिठाई और नकली पनीर पर प्रशासन का कड़ा प्रहार**
## nis:value=###############nis:link nis:type **एसडीएम आनंद कुमार के नेतृत्व में मिठाई एवं केक दुकानों पर औचक छापेमारी — लगभग 80 किलोग्राम संदिग्ध पनीर नष्ट कराया गया, खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु भेजे गए**
**सीतामढ़ी।** जिलाधिकारी **श्री तानिया सुल्तानिया** के निर्देशानुसार आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिलावटखोरी एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में **एसडीएम सीतामढ़ी सदर श्री आनंद कुमार** के नेतृत्व में सीतामढ़ी शहर की विभिन्न **मिठाई दुकानों, केक दुकानों एवं खाद्य निर्माण प्रतिष्ठानों** में औचक छापेमारी एवं सघन निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान **ADSO, Food Safety Officer सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी** मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान मिठाइयों, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। अभियान के दौरान **लगभग 80 किलोग्राम संदिग्ध पनीर को मौके पर नष्ट कराया गया।** इसके अतिरिक्त विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जब्त कर **जांच हेतु अधिकृत प्रयोगशाला भेजे गए हैं।**
nis:link nis:type **मिठाई और केक दुकानों में भी हुई जांच**
अभियान के तहत मिठाई के साथ-साथ **केक एवं बेकरी उत्पादों की दुकानों** का भी निरीक्षण किया गया। खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, स्वच्छता, रखरखाव एवं अन्य खाद्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में **स्वच्छता एवं अन्य निर्धारित मानकों से संबंधित अनियमितताएं** पाई गईं। संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
## **नकली एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों पर जीरो टॉलरेंस**
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व-त्योहार के दौरान **नकली अथवा मिलावटी मिठाई, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री या निर्माण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।**
अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण अथवा मिलावटी खाद्य सामग्री का उपयोग आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। जांच में खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध **प्रचलित कानून एवं खाद्य सुरक्षा संबंधी प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई** की जाएगी।
## **आगे भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान**
जिलाधिकारी **श्री तानिया सुल्तानिया** के निर्देश पर खाद्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन द्वारा विशेष रूप से पर्व-त्योहार के दौरान **मिठाई, पनीर, केक एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता** पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
**एसडीएम आनंद कुमार ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति अथवा प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।**
nis:link nis:type **प्रशासन का स्पष्ट संदेश: त्योहार की मिठास में मिलावट बर्दाश्त नहीं होगी।**