बैतूल नगर: बरेठा घाट के पास बाइक फिसली, 2 युवक गिरे, एक की ज़बान कटी, अस्पताल में भर्ती
बैतूल जिले के बरेठा के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां बाइक स्लीप होने से दो युवक सड़क पर जा गिरे। हादसा रात करीब साढ़े 8 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बड़गांव निवासी 21 वर्षीय नितिन मर्सकोले और अवरया थाना चिचोली निवासी 22 वर्षीय प्रमोद धुर्वे बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बरेठा के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और