नरवल: महाराजपुर में दुकान में ग्राहक बुलाने के विवाद में दबंगों ने दुकानदार को पीटा, गंभीर रूप से घायल
महाराजपुर में आकाश गुप्ता को दबंग दुकानदारों ने बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि पीड़ित की बैग बस्ता जमा करने की दुकान है। दबंग ने साथियों के साथ पीड़ित को दुकान पर ग्राहक बुलाने के विवाद में गुरुवार शाम 4 बजे ईंटें से पीट दिया जिससे उसका सर फट गया।थाना प्रभारी ने बताया तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।