समाहरणालय, पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1433,
दिनांक: 21/9/2026,
==================
जिलाधिकारी ने काझा कोठी का किया निरीक्षण:
अव्यवस्था पर जतायी नाराजगी, पर्यटन विभाग के अभियंताओं से माँगा स्पष्टीकरण:-
श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी द्वारा काझा कोठी में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परिसर में व्यापक गंदगी और तालाब में जलकुंभी पसरी पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा गहरा असंतोष एवं नाराजगी व्यक्त की गई।
कार्य में लापरवाही और अनदेखी को लेकर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार, सहायक अभियंता मनोज कुमार एवं कनीय अभियंता विशाल कुमार से कारण-पृच्छा (शो-कॉज) जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है।
निरीक्षण के दौरान दिए गए मुख्य निर्देश:---
सभी योजनाएँ जल्द हों पूरी: जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग को सख्त निर्देश दिया कि काझा कोठी में निर्माणाधीन सभी योजनाओं को तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें ताकि इसे जल्द से जल्द आम जनता के लिए सुविधा के लिए सुलभ हो।
छठ महापर्व हेतु विशेष सफाई अभियान: आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर संपूर्ण तालाब की मुकम्मल साफ-सफाई, जलकुंभी हटाने और पाथवे (Pathway) के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर अविलंब पूरा करने का आदेश दिया गया।
जिला प्रशासन काझा कोठी को एक स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके।
Purnia, Bihar | Sep 21, 2026