समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति: 1421,
दिनांक: 21 सितंबर 2026,
==================
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री की 113वीं जयंती पर पूर्णिया में राजकीय समारोह आयोजित:-
:-गुदड़ी के लाल थे शास्त्री जी, उनकी राजनीतिक शुचिता प्रेरणादायक: मंत्री लेशी सिंह
:- गरीबी के बावजूद BHU से 'शास्त्री' की उपाधि ली और तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री बने: जिलाधिकारी
काझा कोठी और पैतृक गांव बैरगाछी में माल्यार्पण एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन:-
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की 113वीं जयंती सोमवार को जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा पूरे राजकीय सम्मान के साथ मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम के० नगर प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव बैरगाछी तथा काझा कोठी परिसदन परिसर में आयोजित किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा इस राजकीय समारोह का मुख्य आकर्षण रही।
श्रद्धा सुमन एवं माल्यार्पण:-
समारोह की मुख्य अतिथि बिहार सरकार की मा०भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह, जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०), रूपौली विधायक श्री गजाधर मंडल, कसबा विधायक श्री नितेश सिंह, सहायक समाहर्ता सुश्री कुमुद मिश्रा, उप विकास आयुक्त श्री राजीव कुमार, स्व. शास्त्री के भतीजे विरंची पासवान, एवं स्थानीय मुखिया राजेश कुमार साह एवं अंजनी पासवान ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे शास्त्री जी:----- लेशी सिंह
समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री लेशी सिंह ने स्व. भोला पासवान शास्त्री को 'गुदड़ी का लाल' बताते हुए कहा कि सादगी, सरलता और ईमानदारी के बल पर उन्होंने राज्य एवं देश में बिहार का नाम रोशन किया।
वे तीन बार (1968, 1969 और 1971) बिहार के मुख्यमंत्री तथा कई केंद्रीय पदों पर रहे। उनके बताए रास्ते और राष्ट्र सेवा के संकल्प पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जीवन अनुकरणीय, बच्चों की शिक्षा पर दें ध्यान:--- जिलाधिकारी
जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने स्व. शास्त्री के संघर्षमय जीवन, बीएचयू (BHU) से शिक्षा ग्रहण करने की चुनौतियों और उनके राजनीतिक सफर पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गरीबी के बावजूद शास्त्री जी ने उच्च शिक्षा प्राप्त की और देश के शीर्ष पदों को सुशोभित किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित नागरिकों को अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
माननीय विधायक रुपौली एवं कसबा द्वारा भी स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री जी के जयंती के औसत पर उनके शि
1 views | Purnia, Bihar | Sep 21, 2026