दिल्ली में USI डिफेंस टेक समिट के दौरान CDS जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने भविष्य की युद्ध चुनौतियों के लिए तकनीकी रूप से सक्षम होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि USI से जुड़कर उनकी तकनीकी, रणनीतिक और भू-राजनीतिक समझ बढ़ी है। उन्होंने तीनों सेनाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और भविष्य के लिए तैयार रहने की बात कही।