नानपारा: मूर्तिहा थाने की पुलिस ने अपहरण के आरोपी को घर से दबिश देकर किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर पुलिस ने मंगलवार को 5 बजे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दीपक पुत्र दीनानाथ उम्र करीब 20 वर्ष निवासी रांगीलाल पुरवा को उप निरीक्षक अनिल यादव कांस्टेबल अमित यादव ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया।