नानपारा: नानपारा गल्ला मंडी में एसडीएम ने धान क्रय केंद्र का पूजन कर किया शुभारंभ, काफी लोग रहे मौजूद
नानपारा गल्ला मंडी समिति परिसर में मंगलवार को 4 बजे धान क्रय केंद्र का एसडीएम अश्वनी पांडे ने कांटा पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया। धान क्रय केंद्र पर पहले किसान खुशीराम वर्मा निवासी लखैय्या ने अपनी धान की उपज धान क्रय केंद्र पर जाकर बेचा। एसडीएम अश्वनी पांडे ने धान क्रय केंद्र पर किसान खुशीराम का स्वागत करते हुए उनकी धान की खरीदारी कराई।