बगोदर: कुदर में 15वें वित्त मद से बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र, जिप सदस्य ने किया शिलान्यास
बगोदर प्रखंड के कुदर में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को बगोदर पश्चिमी भाग के जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार ने शिलापट्ट अनावरण कर किया।जो 15वीं वित मद से 50 लाख की लगात से निर्माण होगा।वही कुदर में स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण होने पर ग्रामीणो को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।