भीलवाड़ा: भीलवाड़ा कोर्ट परिसर में सुविधाओं का विस्तार, जिला जज ने फीता काटकर प्याऊ व वाटर कूलर का शुभारंभ किया
भीलवाडा जिला न्यायालय परिसर में जिला एवं सेशन न्यायाधीश अभय जैन, न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण संख्या 1 नवीन कुमार चौधरी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया को-चेयरमैन सुरेशचंद्र श्रीमाली ने शनिवार को न्यायालय परिसर में नवनिर्मित प्याऊ, वाटर कूलर, व फोटोस्टेट शॉप का फीता काटकर उदघाटन किया|