बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक स्कूल में दो छात्रों ने 12वीं के छात्र की जमकर की पिटाई, पुलिस से शिकायत
सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक स्कूल में दो छात्रों ने मिलकर 12वीं के छात्र की पिटाई कर दी। मारपीट में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वाले छात्रों की तलाश की जा रही है।