बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के गोगीपुर में कांवड़ न ले जाने पर दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
सीबीगंज के थाना क्षेत्र के गोगीपुर में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर पीटा गया है। युवक ने बताया कि वह कावड़ लेकर नहीं गया इसलिए उसे पीटा गया है। युवक ने बताया कि उसके बेटे की तबीयत खराब है इसलिए वह कावड़ लेकर नहीं जा रहा है। इसीलिए गांव के ही कुछ लोगों ने उसे जमकर बेरहमी से पीट दिया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है।