इटारसी: केसला के ग्राम कोहदा के जंगल में गाय चराने गए युवक पर भालू ने किया हमला,गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी
केसला विकासखंड के कोहदा गांव के जंगल में बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया।हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुखतवा ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान दिलीप कुमरे के रूप में हुई