जेल परिसर में जिलाधिकारी ने किया बंदी दरबार का आयोजन
जिलाधिकारी खगड़िया श्री विक्रम विरकर द्वारा आज जेल परिसर में बंदी दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।
बंदी दरबार के दौरान बंदियों द्वारा विभिन्न समस्याओं एवं मामलों से संबंधित जानकारी जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के नियमानुसार त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सहित कारा प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कारा परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।
2 views | Khagaria, Bihar | Oct 6, 2026