जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम नवापारा में हसदेव नदी किनारे अवैध रेत उत्खनन और भंडारण का बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रेत माफिया द्वारा हाईवा और ट्रैक्टर के माध्यम से रोजाना 200 से 300 ट्रिप रेत निकालकर टीले के रूप में जमा किया जा रहा है। इससे शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।