कुलपहाड़: बेलाताल में गरीबों को सड़ा हुआ अनाज बांटे जाने का आरोप, ज्वार से आ रही बदबू
बेलाताल क्षेत्र में गरीबों को सड़ा हुआ अनाज वितरित किए जाने का मामला सामने आया है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले राशन कार्ड धारकों को जो ज्वार आवंटित किया गया, वह पहले से ही खराब और सड़ा हुआ बताया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें जो अनाज मिला है, वह खाने योग्य नहीं है। कोटेदार ने कहा अनाथ जैसा मिला वैसा दिया गया।