दिल्ली आंदोलन से पहले मुरैना में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी, जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंची पुलिस, कांग्रेसियों को शहर के अलग-अलग होटल में किया गया नजर बंद।
मुरैना। 12 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले आंदोलन में शामिल होने के लिए मुरैना से कांग्रेस नेता दिल्ली रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सदर बाजार स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हुआ। इसकी सूचना मिलते ही मुरैना पुलिस रात में पुलिस बल के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। अचानक पुलिस बल के पहुंचने और नेताओं-कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से राजनीतिक हलचल तेज हो गई। शहर के अलग-अलग होटल में कांग्रेसियों को नजर बंद कर दिया गया है और पुलिस की भी तैनाती कर दी गई है,,
दिल्ली में होने वाले आंदोलन में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता रवाना होने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के चलते उनके दिल्ली पहुंचने के कार्यक्रम पर असर पड़ने की संभावना है।👇 SP Morena Morena Breaking Namaste Morena Morena AajTak हनुमान मण्डली जौरी मोरेना Rinku Pachouri जिला किसान कांग्रेस मुरेना Dinesh Gurjar MLA मधुराज तोमर फैंस क्लब थाना सिटी कोतवाली मुरैना Jitu Patwari सत्यपाल सिंह सिकरवार-नीटू भैया समर्थक Anil Pratap Singh Parihar Satyapal Singh Sikarwar 'Neetu' Hind focus News Gajendra Jatav Sindhi
Morena, Morena | Oct 13, 2026