सर्किट हाउस की व्यवस्था पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई और अतिथि सत्कार को लेकर दिए कड़े निर्देश
भागलपुर।
भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने बुधवार को सर्किट हाउस का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अतिथि कक्षों, पेयजल, बिजली, शौचालय एवं परिसर के रखरखाव की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सर्किट हाउस में स्वच्छता और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अतिथि कक्षों को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित रखने के साथ बेडशीट, तकिया, चादर सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों की नियमित सफाई और उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
डीएम ने पेयजल एवं बिजली की निर्बाध आपूर्ति तथा शौचालयों और स्नानागारों की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सर्किट हाउस में आने वाले अतिथियों को बेहतर आतिथ्य सत्कार के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता और जवाबदेही से करने की हिदायत देते हुए स्पष्ट किया कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नियमित अनुश्रवण कर सर्किट हाउस की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया।
News banka 2:0
Amarpur, Banka | Nov 5, 2026