फूलपुुर: तीन कांवड़ियों की मौत के मामले में पुलिस ने ऑटो चालक को किया गिरफ्तार
सरायइनायत पुलिस ने सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत के मामले में वांछित आरोपी अशोक कुमार पाल (50) निवासी अन्दावा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ऑटो लोडर चला रहा था और उल्टी दिशा में तेज व लापरवाही से वाहन चलाते समय बाइक सवार तीन कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी। हादसे में तीनों की मौत हो गई थी। बुधवार 01बजे मिली जानकारी।