पटना ग्रामीण: सांसद संजय झा और ललन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने 7 सर्कुलर रोड पहुंचे
रविवार की दोपहर करीब 12 बजे जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं की नीतीश कुमार के साथ करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। हालांकि मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है