काको: जहानाबाद में भतीजी की शादी में जा रही बुआ की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम
Kako, Jehanabad | Apr 29, 2026 जहानाबाद के उबेर के पास अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने जा रही बुआ की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस संबंध में परिजनों ने बुधवार शाम करीब 5 बजे बताया कि घटकन निवासी 55 वर्षीय श्याम सुंदर देवी अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने उबेर गांव जा रही थी जहां गांव पहुंचने से पहले ही बाइक के अनियंत्रित होने से घटना घटी।