बख्शी का तालाब: ऑपरेशन किरण से टूटा रिश्ता जुड़ा, काउंसलिंग से दो परिवारों में लौटी खुशियां
लखनऊ में ऑपरेशन किरण के तहत पुलिस पारिवारिक विवादों को काउंसलिंग और मध्यस्थता के जरिए सुलझाने में जुटी है। डीसीपी उत्तरी के निर्देशन में बीकेटी थाना और महिला थाना द्वितीय की मिशन शक्ति केन्द्र टीमों ने पति-पत्नी के दो विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराया। काउंसलिंग में दोनों पक्षों की समस्याएं सुनी गईं और संवाद के जरिए मतभेद दूर किए गए।