बरेली: बिशारतगंज थाना पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बिशारतगंज थाना पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से पुलिस ने 3 किलो अफीम दो मोटरसाइकिल दो मोबाइल फोन बरामद की है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।