बरेली: मीरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी साइड, हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल
मीरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को साइड मार दी। बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।