बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यायालय के बाहर पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा
कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यायालय के बाहर पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। पत्नी ने पति पर बच्ची छीनने का आरोप लगाया है। काफी देर तक न्यायालय के बाहर हंगामा चलता रहा। वही मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।