बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के बड़ी बिहार में दबंगों ने महिला को जमकर पीटा
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के बड़ी बिहार में दबंगों द्वारा एक महिला को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। मारपीट के दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।