किस्को: किस्को में ₹1.71 करोड़ की लागत से बने 45 बेड के छात्रावास और इंडोर जिम का डीसी ने किया निरीक्षण
लोहरदगा डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने मंगलवार शाम लगभग 5:30 बजे नीति आयोग अंतर्गत निर्मित योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर किस्को प्रखंड में नीति आयोग योजना मद अंतर्गत 1.71 करोड़ रुपये की राशि से निर्मित 45 बेड के छात्रावास, इंडोर जिम का निरीक्षण किया। इसमें जिम में इस्तेमाल किये गये उपकरणों के गुणवत्ता का भी अवलोकन किया।