किस्को: बिमरला में हिंडालको ने सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
बिमरला में सड़क सुरक्षा विषय पर शुक्रवार शाम 5:00 बजे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिंडाल्को के सुरक्षा प्रमुख अनुपम बागची ने उपस्थित ट्रक चालकों को विस्तार पूर्वक खान में संभावित खतरों एवं सड़क सुरक्षा पर सुरक्षित वाहन चलाने की बारीकियों से अवगत कराया।