किस्को: जिले के नक्सल प्रभावित तिसिया गांव में SDPO ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कंबल और बच्चों को बैग, कॉपी वितरित किए
- जिले के नक्सल प्रभावित किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत तिसिया गांव में पुलिस अधीक्षक हारिश बीन जमा के निर्देश पर सोमवार शाम 5:00 लोहरदगा पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के गरीब और असहाय लोगों के बीच एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा और थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह के साथ सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों द्वारा कंबल का वितरण किया।