किस्को: ‘एक देश एक चुनाव बिल’ भारतीय संविधान की मूल अवधारणा को और मजबूत करेगा: भाजपा झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य
भाजपा झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने गुरुवार सम लगभग 5:00 बजे पत्रकारों को बताया कि एक देश एक चुनाव बिल केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के द्वारा लोकसभा में पेश किए जाने का स्वागत करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने के भाजपा सरकार के द्वारा उठाया गया एक बड़ा कदम बताया है।