Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
image
image
image
image

ब्रेकिंग न्यूज़ BRICS सम्मेलन की मेजबानी को तैयार उदयपुर, 15 देशों के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल उदयपुर, 7 अगस्त। भारत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले BRICS देशों के Competition Authorities के Heads and Senior Officials का सम्मेलन 8 अगस्त 2026 को उदयपुर के ताज फतेह प्रकाश पैलेस में आयोजित होगा। सम्मेलन में BRICS देशों एवं भागीदार देशों के लगभग 15 देशों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे। जिला कलक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार विदेशी मेहमान 7 अगस्त से उदयपुर पहुंचना शुरू हो गए है..तथा 9 अगस्त को प्रस्थान करेंगे। अतिथियों के स्वागत, भ्रमण एवं समस्त व्यवस्थाओं के लिए पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना को प्रभारी नियुक्त किया गया है। विदेशी प्रतिनिधियों का महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर पारंपरिक राजस्थानी स्वागत किया जाएगा। साथ ही उन्हें उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Badgaon, Udaipur | Aug 7, 2026

MORE NEWS

उदयपुर: मीरा गर्ल्स कॉलेज में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्राओं ने सौंपा ज्ञापन

उदयपुर, 7 अगस्त। मीरा गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन को 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इकाई अध्यक्ष ख़ुशी चौहान के नेतृत्व में छात्राओं ने जल्द कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—
छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं।
छात्राओं के बैठने हेतु सामान्य कक्ष (कॉमन रूम) की व्यवस्था की जाए।
छात्राओं की सुविधा के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित की जाए।
पुस्तकालय कक्ष के समीप शौचालय की उचित सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
छात्राओं के लिए अलग से स्कूटी पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
इकाई अध्यक्ष ख़ुशी चौहान ने कहा कि ये सभी मांगें छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी हैं। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की अपील की। छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन किया जाएगा।

उदयपुर: मीरा गर्ल्स कॉलेज में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्राओं ने सौंपा ज्ञापन उदयपुर, 7 अगस्त। मीरा गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन को 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इकाई अध्यक्ष ख़ुशी चौहान के नेतृत्व में छात्राओं ने जल्द कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं— छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं। छात्राओं के बैठने हेतु सामान्य कक्ष (कॉमन रूम) की व्यवस्था की जाए। छात्राओं की सुविधा के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित की जाए। पुस्तकालय कक्ष के समीप शौचालय की उचित सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। छात्राओं के लिए अलग से स्कूटी पार्किंग की व्यवस्था की जाए। इकाई अध्यक्ष ख़ुशी चौहान ने कहा कि ये सभी मांगें छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी हैं। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की अपील की। छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन किया जाएगा।

Badgaon, Udaipur | Aug 7, 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी से  कोंग्रेसी  युवाओं ने की मुलाक़ात।
 आज डॉ.सी.पी. जोशी जयपुर प्रवास पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष मनीष राठी, ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री महेंद्र सिंह गौरवा,युवा नेता रिषभ गुर्जर, अमित चौधरी, यश प्रताप सिंह शक्तावत, भव्य पारीख़,मानस पालीवाल 
 ने  मुलाकात कर ऊपरना ओडा और श्रीनाथजी का प्रसाद देकर भेंट की। 
  इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी ने आगामी नगर पालिका चुनाव  को लेकर युवाओं से चर्चा की। 
  इस अवसर पर जोशी ने आगामी चुनाव में संगठन से जुड़े हुए सक्रिय युवाओं को अधिक से अधिक मौका देने की बात की।

#nathdwara #nathdwarablog #jaipur

पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी से कोंग्रेसी युवाओं ने की मुलाक़ात। आज डॉ.सी.पी. जोशी जयपुर प्रवास पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष मनीष राठी, ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री महेंद्र सिंह गौरवा,युवा नेता रिषभ गुर्जर, अमित चौधरी, यश प्रताप सिंह शक्तावत, भव्य पारीख़,मानस पालीवाल ने मुलाकात कर ऊपरना ओडा और श्रीनाथजी का प्रसाद देकर भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी ने आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर युवाओं से चर्चा की। इस अवसर पर जोशी ने आगामी चुनाव में संगठन से जुड़े हुए सक्रिय युवाओं को अधिक से अधिक मौका देने की बात की। #nathdwara #nathdwarablog #jaipur

Badgaon, Udaipur | Aug 7, 2026

Badgaon, Udaipur | Aug 7, 2026