बलरामपुर: एम एल के कालेज में सात दिवसीय स्काउट गाइड रेंजर रोवर कोर्स का शुभारंभ हुआ
9 अप्रैल बुधवार सुबह 10:00 बजे सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त स्काउट देवीपाटन मंडल राकेश कुमार सैनी के दिशा निर्देशन में एम एल के पीजी कॉलेज के प्रांगण में सप्त दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर /गाइड कैप्टन/ रोवर/ रेंजर लीडर कोर्स का शुभारंभ हुआ। बताया कि स्काउट छात्र-छात्राओं को सामाजिक दायित्व एवं अनुशासन में रहने की प्रेरणा देता है।