बलरामपुर: एम एल के कालेज में वानिकी और प्रशासन में कैरियर की खोज संगोष्ठी को अपर पुलिस अधीक्षक ने संबोधित किया
9 अप्रैल बुधवार 12:00 बजे एमएलके कॉलेज वनस्पति विज्ञान विभाग करियर एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित संगोष्ठी को अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव एवं खंड वन अधिकारी मनोज कुमार ने संबोधित किया।वानिकी और प्रशासन में कैरियर की खोज, वनस्पति विज्ञान में कैरियर के अवसरों के लिए एक मार्गदर्शिका विषय पर वक्ताओं एवं डॉ राजीव रंजन ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया।