बलरामपुर: थाना गौरा चौराहा की पुलिस ने बल्दीडीह में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत की घटना में दर्ज किया केस
प्रभारी निरीक्षक थाना गौरा चौराहा ने 9 अप्रैल शाम 5बजे जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामबल्दीडीह के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की तहरीर परिजन द्वारा दिया गया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।घटना की जांच की जा रही है।