बलरामपुर: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर के साथ वरदौलिया में की गोष्ठी और गांव में किया पैदल गश्त
9 अप्रैल बुधवार 1:00 बजे थाना क्षेत्र हरैया के वरदौलिया में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम एवं पुलिस द्वारा गांव में गोष्ठी कर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पर लोगों को जागरूक किया।भारत नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी एवं पुलिस बल द्वारा गांव में पैदल ग्रस्त कर लोगों को जागरुक करते हुए सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।