मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन मखदुमपुर प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्र से 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला प्रशासन के द्वारा बुधवार की शाम 5:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया की मध्य विद्यालय मखदुमपुर परीक्षा केंद्र से 9, प्रोजेक्ट इंटर स्कूल से 27 एवम टेहटा हाई स्कूल से 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।